रामगढ़ के वृंदावन अस्पताल से दो बच्चे बरामद

अस्पताल संचालिका डॉ मालती चार से महिला थाना में की गयी पूछताछ रामगढ़ : रांची रोड स्थित वृंदावन अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में बुधवार की देर रात रामगढ़ महिला थाना पुलिस ने चार-पांच माह के दो बच्चे को छापामारी कर बरामद किया है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा बच्चों के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं उपलब्ध […]

अस्पताल संचालिका डॉ मालती चार से महिला थाना में की गयी पूछताछ
रामगढ़ : रांची रोड स्थित वृंदावन अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में बुधवार की देर रात रामगढ़ महिला थाना पुलिस ने चार-पांच माह के दो बच्चे को छापामारी कर बरामद किया है. अस्पताल प्रबंधन द्वारा बच्चों के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं उपलब्ध करायी गयी. छापामारी में बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी व सदस्य भी शामिल थे. छापामारी का नेतृत्व महिला थाना प्रभारी मेंजारी बिरूआ कर रही थीं. बरामद दोनों बच्चों में एक लड़का व एक लड़की है.
इस संबंध में जब अस्पताल के प्रबंधक के रवि से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि चार-पांच माह पूर्व अस्पताल में प्रसव के बाद दोनों बच्चों को छोड़कर उनके परिवार वाले भाग गये थे.
मानवता के नाते दोनों बच्चों की परवरिश अस्पताल प्रबंधन कर रहा था. अस्पताल प्रबंधन द्वारा दोनों बच्चों को गोद लेने की भी तैयारी की जा रही थी. दोनों बच्चे की बरामदगी के बाद बच्चों को वात्सल्य दत्तक ग्रहण केंद्र हजारीबाग भेज दिया गया है. साथ ही अस्पताल प्रबंधन व संचालिका से पूछताछ की गयी है. इस संबंध में पुलिस व बाल कल्याण समिति का कहना है कि बगैर प्रशासन को सूचना दिये बच्चों को रखना कानूनन जुर्म है.
वहीं बाल कल्याण समिति रामगढ़ ने रामगढ़ महिला थाना में आवेदन देकर कहा है कि वृंदावन अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर रांची रोड रामगढ़ की संचालिका द्वारा अवैध रूप से बच्चा बिना प्रशासन की अनुमति के रखा गया है. यह अपराध है.
इस संबंध में अस्पताल की संचालिका डॉ मालती चार पर प्राथमिकी दर्ज की जाये. आवेदन में कहा गया है कि बाल कल्याण समिति रामगढ़ को शिकायत मिली थी कि वृंदावन अस्पताल में अवैध रूप से दो बच्चा को रखा गया है. इस आलोक में समिति के द्वारा एक कमेटी का गठन कर इसकी जांच अस्पताल जाकर की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.