सदस्यता अभियान को लेकर दौरा किया

रामगढ़ : राष्ट्रीय स्तर पर जनता दल यूनाइटेड द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की प्रगति को लेकर गुरुवार को युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने रामगढ़ का दौरा किया. इनका स्वागत जिला सदस्यता प्रभारी रामगढ़ जगदीश महतो ने किया. जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव अरुण कुमार सिंह और हजारीबाग के पर्यवेक्षक रमाकांत […]

रामगढ़ : राष्ट्रीय स्तर पर जनता दल यूनाइटेड द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की प्रगति को लेकर गुरुवार को युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने रामगढ़ का दौरा किया. इनका स्वागत जिला सदस्यता प्रभारी रामगढ़ जगदीश महतो ने किया. जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव अरुण कुमार सिंह और हजारीबाग के पर्यवेक्षक रमाकांत मंडल जी प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार उपस्थित थे.

युवा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व प्रदेश अध्यक्ष झारखंड के पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने को कहा है. जगदीश महतो ने कहा कि रामगढ़ जिले में करीब 2000 नये सदस्यों ने सदस्यता ली है. इस अवसर पर रमाकांत पटेल,अमित सिंह, राहुल राम, हरिश्चंद्र महतो, अमन मालाकार, तेजपाल महतो उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.