एनडीए की जीत पर मांडू व कुजू में जश्न

कुजू/मांडू : लोकसभा चुनाव परिणाम एनडीए के पक्ष में अाने के बाद मांडू व कुजू कोयलांचल क्षेत्रों व आस-पास के क्षेत्रों में जश्न का माहौल है. भाजपा नेता व कार्यकर्ताअों ने हर बढ़त के साथ उत्साहित होकर आतिशबाजी की. नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर बधाई दी. लोगों के बीच मिठाई […]

कुजू/मांडू : लोकसभा चुनाव परिणाम एनडीए के पक्ष में अाने के बाद मांडू व कुजू कोयलांचल क्षेत्रों व आस-पास के क्षेत्रों में जश्न का माहौल है. भाजपा नेता व कार्यकर्ताअों ने हर बढ़त के साथ उत्साहित होकर आतिशबाजी की. नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर बधाई दी. लोगों के बीच मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया. लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन सड़कों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा रहा.

लोग अपने-अपने घरों में परिणाम जानने के लिए टेलीविजन व युवा वर्ग मोबाइल पर चिपके रहे. खुशी का इजहार करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, रंजीत सिन्हा, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति, प्रखंड अध्यक्ष मनोहर गुप्ता ने पार्टी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी.

उनके कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की. बधाई देने वालों में प्रवीण मेहता, प्रो खिरोधर प्रसाद साहू, राजेंद्र कुशवाहा, रतन प्रसाद, संजय सिन्हा, मनोज गिरि, अशोक कुमार, गणेश सोनी, विद्याभूषण त्रिवेदी, सुधान सिंह, शंभुलाल ठाकुर, गोपाल ठाकुर, राजेश ठाकुर, श्रवण सिंह, हेमंत सिंह, अवधेश कुमार, भोला उपाध्याय, प्रकाश केशरी, दशरथ प्रसाद केशरी, नरेश गुप्ता, सुखदेव सोनी, अमित कुमार गुप्ता, पवन कुमार, खेमलाल साव, उर्मिला देवी, राजेश्वर प्रसाद, एनामुल हक, गौतम गुप्ता, मुकेश कुमार, मुख्तार, बंटी गुप्ता, मनु महतो, सिद्वेश्वर महतो, लालचंद महतो, जगेश्वर महतो, उमेशचंद पटेल, डिंपल प्रजापति शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.