मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि आपका कर्तव्य भी है

बरकाकाना : ट्रेन हम सबकी जिंदगी से जुड़ी है. जिस प्रकार यह हमें अपने गंतव्य तक पहुंचाती है, ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र में वोट देश को सही दिशा प्रदान करते हुए हमें लक्ष्य तक पहुंचाता है. मतदान केवल आपका अधिकार ही नहीं, बल्कि आपका कर्तव्य भी है. लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का […]

बरकाकाना : ट्रेन हम सबकी जिंदगी से जुड़ी है. जिस प्रकार यह हमें अपने गंतव्य तक पहुंचाती है, ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र में वोट देश को सही दिशा प्रदान करते हुए हमें लक्ष्य तक पहुंचाता है. मतदान केवल आपका अधिकार ही नहीं, बल्कि आपका कर्तव्य भी है. लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का यह अनूठा प्रयोग जिला समेत पूरे देश में आदर्श बनेगा.

बगैर किसी लोभ- लालच से मतदान करना चाहिए. अगर मतदान के लिए कोई आपको प्रलोभन दें, तो तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन या स्थानीय थाना को दें. उक्त बातें बुधवार को सुबह बरकाकाना जंक्शन में बरवाडीह-गोमो सवारी गाड़ी (ट्रेन संख्या 53348) को मतदाता जागरूकता ट्रेन के रूप में हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कही.
उन्होंने कहा कि ट्रेन जिन-जिन रास्तों से गुजरेगी, वहां मतदान के प्रति जागरूकता का प्रसार होगा. जिला की सीमाओं से बाहर यह दूसरे जिलों के मतदाताओं को भी जागरूक करेगी. उपायुक्त ने रेलवे के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में उनका योगदान अतुलनीय है. लोकतंत्र के इस महापर्व में हर नागरिक, हर संस्था की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है.
रामगढ़ में मतदान का प्रतिशत पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कीर्तिमान स्थापित करना चाहिए. उपायुक्त ने बरकाकाना जंक्शन पर आैर ट्रेन में यात्रियों से मुलाकात की और पहले मतदान फिर जलपान करने की अपील की. इससे पूर्व, स्वीप रामगढ़ ने ट्रेन में मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर और स्टीकर लगाया था.
माैके पर बरकाकाना रेलवे के डीटीएम अंजय तिवारी, एएससी देवांश शुक्ल, पतरातू के प्रखंड विकास पदाधिकारी शीलवंत कुमार भट्ट, अंचलाधिकारी निर्भय कुमार, स्वीप की नोडल पदाधिकारी कनक लता तिर्की, सीडीपीओ आरती कुमारी, स्वीप प्रभारी शिवनंदन प्रसाद, सीआइ मंजु रविदास, आरपीएफ निरीक्षक नाथुन मांझी, बरकाकाना ओपी प्रभारी रमेश मुर्मू, स्टेशन प्रबंधक पीके गांगुली, विवेक कुमार, अमरजीत तिर्की, विजय कुमार सहाय, आरआर जोंको, डी तिर्की, दिवाकर सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.