एनटीपीसी पावर प्लांट क्रांतिकारी कदम

रामगढ़ : रामगढ़ स्थित होटल शिवम इन के सभागार में अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती रामगढ़ जिला इकाई के तत्वावधान में सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा से सीधा संवाद किया गया. मौके पर सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि खुली बातचीत से मिलने वाली जानकारियां भले ही छोटे से क्षेत्र से निकले, लेकिन […]

रामगढ़ : रामगढ़ स्थित होटल शिवम इन के सभागार में अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती रामगढ़ जिला इकाई के तत्वावधान में सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा से सीधा संवाद किया गया. मौके पर सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि खुली बातचीत से मिलने वाली जानकारियां भले ही छोटे से क्षेत्र से निकले, लेकिन वह पूरे देश के विकास योजनाओं की नींव तक डाल सकती है. श्री सिन्हा ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र की विकास योजनाओं के क्रम में पतरातू में शुरू होने वाले एनटीपीसी पावर प्लांट को विकास के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम बताया.

हजारीबाग में अत्याधुनिक अस्पताल का तेजी से हो रहे निर्माण को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आजादी के बाद से अबतक का सबसे बड़ा कदम करार दिया. खुले संवाद सत्र में उद्योगपति संतु भाई मानेक ने रामगढ़ में नये औद्योगिक की आवश्यकता जतायी. उद्योगपति गोविंद मेवाड़ ने कहा कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की बढ़ी वर्तमान दर डीवीसी से भी ज्यादा हो चुकी है.
आइएमए सचिव डॉक्टर मृत्युंजय कुमार ने मेडिकल सुरक्षा अधिनियम लागू करवाने पर जोर देते हुए रामगढ़ में मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता जतायी. व्यवसायी रमेश बौंदिया ने रामगढ़ घाटी में आये दिन हो रही दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए घाटी में सुधार की जरूरत बतायी. अग्रसेन डीएवी के प्राचार्य मनोज मिश्रा ने बच्चों के लिए स्टेडियम और शहर में एक टाउन हॉल की आवश्यकता पर बल दिया. विनोद नेमानी ने रामगढ़ के विकास पर जोर दिया. कार्यक्रम संयोजक विजय मेवाड़ ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद नेमानी, प्रवीण झा, रवि चौधरी, विजय मेवाड़, गोविंद मेवाड़, रमेश बौंदिया, उमेश राजगढ़िया, किशोर जाजू, रामधन शर्मा, संतु भाई ने सहयोग दिया.
मौके पर डॉ मालती चार, डॉ दिलीप सिंह, डॉ शरद जैन, डॉ वी के सिंह, डॉ अभिषेक अग्रवाल, डॉ निधि बजाज, डॉ सौम्या जैन, डॉ दिनेश कुमार, तिलकराज मंगलम, विवेक अग्रवाल, शेखर शरद, गगन सिंह, जिज्ञासु कुमार, महेश रानीलिया, नानूराम गोयल, पीके उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, बीरेंद्र कुमार, सुनील पोद्दार, बालकिशन जालान, विष्णु पोद्दार, विजय कुमार, अरविंद गोयल, प्रकाश पटवारी, विजय छापरिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, जितेंद्र प्रसाद, शशांक भारद्वाज, डॉक्टर सुधीर आर्या, आरएल प्रसाद, आनंद चौधरी, प्रकाश मिश्रा, चंद्रशेखर चौधरी, अमरजीत सिंह छाबड़ा, नित्यानंद महतो, राजू चतुर्वेदी, भास्कर दत्ता, माणेक जैन, मुरारी अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह, अध्यक्ष राजेश कुमार, बिनोद सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >