भदानीनगर में हर्षोल्लास से मनी रामनवमी

भदानीनगर : भदानीनगर सहित आसपास क्षेत्रों में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. दाड़ीदाग, जोबो, कडरू, बारीडीह, खपिया, लोवाडीह, करमाली टोला के अखाड़ों से जुलूस निकाला गया. इसका मिलान जोबो राजबथम मैदान पर हुआ. अखाड़ों के खिलाड़ियों ने पारंपरिक शस्त्र से खेल का प्रदर्शन किया. इस दौरान बोलो वीरों जय बजरंगी, जय श्रीराम आदि के […]

भदानीनगर : भदानीनगर सहित आसपास क्षेत्रों में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. दाड़ीदाग, जोबो, कडरू, बारीडीह, खपिया, लोवाडीह, करमाली टोला के अखाड़ों से जुलूस निकाला गया. इसका मिलान जोबो राजबथम मैदान पर हुआ. अखाड़ों के खिलाड़ियों ने पारंपरिक शस्त्र से खेल का प्रदर्शन किया. इस दौरान बोलो वीरों जय बजरंगी, जय श्रीराम आदि के नारे से माहौल गूंजता रहा. यहां मेले का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि बीरबल बेदिया व पंसस प्रतिनिधि भुनेश्वर बेदिया ने किया.

बेहतर प्रदर्शन करने वालों पुरस्कृत किया गया. आयोजन को सफल बनाने में रामवृक्ष करमाली, मटुकलाल बेदिया, लक्खीराम महली, जगधन बेदिया, कैलाश बेदिया, नंदकिशोर बेदिया, नागेश्वर बेदिया, अंजीत मुंडा, राजेश करमाली, सुदामा बेदिया, कमलेश बेदिया, राजेंद्र बेदिया, जुगेश बेदिया, रामचंद्र बेदिया, अरविंद बेदिया, विजय मुंडा, सुंदर बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, मिट्ठू बेदिया, गौरी सिंह, विकास बेदिया, जगमोहन नायक का योगदान रहा. कोड़ी रामनवमी मैदान में अरमादाग, जुमरा व कोड़ी गांवों के जुलूस का मिलान हुआ.

मेले का उद्घाटन पूर्व मुखिया कोमिला देवी, उप मुखिया मदन बेदिया, लक्ष्मण मुंडा, वार्ड सदस्य कोशिला देवी ने किया. बेहतर प्रदर्शन करने वालों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. मंच संचालन देवलाल मुंडा व अशोक बेदिया ने किया. आयोजन को सफल बनाने में छोटेलाल करमाली, फूलदेव बेदिया, दिनेश करमाली, जनता बेदिया, धाना बेदिया, राजनाथ बेदिया, घुज्जा बेदिया, मुकेश करमाली का योगदान रहा.

सेना की पोशाक में निकाली गयी झांकी आकर्षण का केंद्र रही. पाली व सांकी में भी रामनवमी पर मेले का आयोजन हुआ. मौके पर कामेश्वर नारायण सिंह, मुखिया रेखा देवी, जगमोहन बेदिया, मोतीनारायण सिंह, रामकृष्ण सिंह, नरेश बेदिया, रामबालक बेदिया, रामचंद्र बड़ाइक उपस्थित थे. दूसरी ओर, चोरधरा लपंगा कॉलोनी में चल रहे अखंड कीर्तन का समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया. मौके पर पूर्व पंसस अखिलेश टोप्पो, साधुशरण सिंह, प्रेम दुबे उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >