आपकी सफलता ही शिक्षकों की पारिश्रमिक : दुर्गाचरण

आर्य बाल उच्च विद्यालय में समारोह आयोजित 92 छात्र-छात्राओं को मिली विदाई बरकाकाना : आर्य बाल उच्च विद्यालय नयानगर बरकाकाना में शनिवार को दसवीं के 92 छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रभुनाथ मिश्रा ने की. संचालन प्रदीप चक्रवर्ती व भारती कुमारी ने किया. मुख्य अतिथि स्कूल संस्थापक सह […]

आर्य बाल उच्च विद्यालय में समारोह आयोजित

92 छात्र-छात्राओं को मिली विदाई
बरकाकाना : आर्य बाल उच्च विद्यालय नयानगर बरकाकाना में शनिवार को दसवीं के 92 छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रभुनाथ मिश्रा ने की. संचालन प्रदीप चक्रवर्ती व भारती कुमारी ने किया. मुख्य अतिथि स्कूल संस्थापक सह प्रधान साधुराम आर्य, वार्ड पार्षद गीता देवी, संयुक्त कोषाध्यक्ष दुर्गाचरण पासवान, उपाध्यक्ष रंजीत राम, नरेश प्रजापति, बबली सिंह, जुली कुमारी विनोद सिंह ने किया.
इससे पूर्व, नवम के छात्र-छात्राओं ने दसवीं के छात्र-छात्राओं व अतिथियों का स्वागत किया. कोषाध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि आपकी सफलता ही स्कूल व शिक्षकों के परिश्रम का फल है. स्कूल प्रबंधन ने दसवीं के सभी बच्चों को स्मृति चिह्न प्रदान कर विदाई दी. मौके पर शक्तिचरण पासवान, संगीता कुमारी, निर्मला विश्वकर्मा, कुसुम बाला, प्रिया पांडेय, श्वेता सिन्हा, माधुरी पाठक, मीना कुमारी, प्रिया कुमारी, सुभाष चक्रवर्ती, छोटेलाल मुंडा, कुंती देवी, निवेदिता, मीना भट्टाचार्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.