सोकला रेलवे फाटक से उलादाका तक होगी सड़क मरम्मत

रामगढ़ : रामगढ़ के विधायक सह राज्य के जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि गोला प्रखंड के उलादाका ग्राम अंतर्गत सोकला रेलवे फाटक से उलादाका तक सड़क की मरम्मत करायी जायेगा. यह काम रेलवे द्वारा कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि यह काम अति शीघ्र कराया जायेगा. इस आशय से उन्हें […]

रामगढ़ : रामगढ़ के विधायक सह राज्य के जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि गोला प्रखंड के उलादाका ग्राम अंतर्गत सोकला रेलवे फाटक से उलादाका तक सड़क की मरम्मत करायी जायेगा. यह काम रेलवे द्वारा कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि यह काम अति शीघ्र कराया जायेगा. इस आशय से उन्हें दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वयक) ने अवगत कराया है.

मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि रामगढ़ जिले में पड़ने वाले रेलवे क्षेत्र में लोगों को समुचित बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वह गंभीर हैं. जहां -जहां आवागमन में लोगों को परेशानियां व कठिनाइयां हो रही है, इस पर भी उनका ध्यान बना हुआ है. रेलवे प्रशासन का ध्यान भी आकृष्ट कराया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >