आक्रोशित ठेका मजदूर रोकेंगे जिंदल कंपनी का माल, जिंदल के ठेका मजदूरों ने दी चेतावनी

भुरकुंडा : जिंदल कंपनी से जुड़े ठेका मजदूर जिंदल कंपनी के कारोबार को ठप करेंगे. इसके लिए ठेका मजदूर स्थानीय प्लांट में बाहर से आने वाले किसी भी ट्रक को प्रवेश नहीं करने देंगे. साथ ही प्लांट से माल लेकर बाहर जाने वाले ट्रकों का भी चक्का जाम किया जायेगा. यह निर्णय ठेका मजदूरों ने […]

भुरकुंडा : जिंदल कंपनी से जुड़े ठेका मजदूर जिंदल कंपनी के कारोबार को ठप करेंगे. इसके लिए ठेका मजदूर स्थानीय प्लांट में बाहर से आने वाले किसी भी ट्रक को प्रवेश नहीं करने देंगे. साथ ही प्लांट से माल लेकर बाहर जाने वाले ट्रकों का भी चक्का जाम किया जायेगा. यह निर्णय ठेका मजदूरों ने सोमवार को बलकुदरा ओवरब्रिज के समीप बैठक में ली.
ठेका मजदूरों ने कहा कि कंपनी द्वारा उन्हें कार्य से हटाये जाने के बाद पुन: काम पर रखने व अन्य मांगों को लेकर कंपनी गेट के समीप अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू किया गया था.
हड़ताल के चौथे दिन पुलिस-प्रशासन व कंपनी प्रबंधन के मौखिक आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त हुआ था. लेकिन वार्ता में तय हुए बिंदुओं पर कंपनी द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गयी है. मजदूरों ने चेतावनी दी कि प्रबंधन ढपोरशंखी वादा करना छोड़ दे.
यदि वार्ता में तय बिंदुओं पर 10 दिनों के अंदर पहल नहीं हुई, तो जिंदल कंपनी के कारोबार को ठप करने के लिए ट्रकों के इन-आउट को रोक दिया जायेगा. मजदूरों ने यह भी कहा कि प्रबंधन के झूठे आश्वासन से हमलोग दुखी हैं. कंपनी हमारी मांगों पर पहल करे, अन्यथा इस बार के आंदोलन में हम किसी की नहीं सुनेंगे.
बैठक में जितेंद्र यादव, बाबू सिंह, रंजीत प्रजापति, जगदीश करमाली, अंगुल मांझी, बसंत प्रसाद, नीरज पांडेय, विजय पांडेय, उमेश महतो, अनिल ठाकुर, चंदन ठाकुर, लक्ष्मण यादव, प्रदीप, प्रकाश सेनापति, बलबीर यादव, मुकुटधारी गोप, जलेश्वर महतो, ननकू गंझू, संतोष, कौलेश्वर उरांव, संतोष प्रसाद, शिव कुमार, लोकनाथ मुंडा, बीरबल यादव, मोहन महतो, उपेंद्र प्रजापति उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.