झारखंड : रजरप्पा में सीएम रघुवर दास ने कहा, पालकी ढोनेवाली पार्टी बन गयी है कांग्रेस

रजरप्पा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रजरप्पा में कहा कि भारतीय राजनीति में कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी की भूमिका निभा रही है. कांग्रेस कर्नाटक में जेडीएस व झारखंड में झामुमो की पालकी ढो रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र पर विश्वास रखती है. भाजपा न तो वंशवाद और न ही परिवारवाद की राजनीति करती है […]

रजरप्पा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रजरप्पा में कहा कि भारतीय राजनीति में कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी की भूमिका निभा रही है. कांग्रेस कर्नाटक में जेडीएस व झारखंड में झामुमो की पालकी ढो रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र पर विश्वास रखती है.
भाजपा न तो वंशवाद और न ही परिवारवाद की राजनीति करती है और जो वंशवाद, परिवारवाद की राजनीति करते है, वे आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे है. कर्नाटक में सिर्फ भाजपा की सरकार न बने, इसलिए कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन दिया. यह देश की जनता देख रही है. इससे पूर्व उन्होंने रजरप्पा मंदिर में मां छिन्नमस्तिके देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रजरप्पा को विकसित पर्यटक स्थल बनाना है. इससे स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. साथ ही देश-विदेश के पर्यटक भी आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >