युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पत्नी से विवाद के बाद तनाव में था

हुसैनाबाद.

दंगवार ओपी क्षेत्र के बेलबीघा पंचायत के काजरात गांव में सरोज मेहता (32 वर्ष) ने मानसिक तनाव में आकर फांसी लगा ली. घटना बुधवार की रात की बतायी जाती है. शव घर से कुछ दूर एक बेर के पेड़ में लटका हुआ मिला. इसकी सूचना मिलते ही दंगवार ओपी प्रभारी संजय यादव गुरुवार को दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शव का हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार सरोज मेहता का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिससे नाराज होकर वह घर से निकला व फांसी लगा ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >