सतबरवा: सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव में रविवार की सुबह लगभग 8:30 बजे बिजली के करंट लग जाने से एक महिला की मौत हो गई. जबकि इस घटना में मृत महिला का पुत्र समेत एक अन्य महिला घायल है. घायलों को आनन फानन में नवजीवन अस्पताल तुमबागड़ा में भर्ती कराया गया है.
ग्रामीणों ने बताया कि दुलसुलमा गांव के पंचायत सचिवालय के समीप धर्मदेव सिंह की 55 वर्षीय पत्नी शीला देवी खेत में बिजली पंप से पानी पटा रही थी इसी दौरान करंट लग गई. महिला का बिजली के करंट छुड़ाने के क्रम में पुत्र भीम सिंह तथा एक अन्य महिला मुन्नी देवी पति महेंद्र सिंह को भी करंट लग गई है.
जिनका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि भीम सिंह बेहोशी की हालत में है. सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए आर एम सी एच मेदिनीनगर भेज दिया गया है.
घटना की जानकारी मिलते हैं पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव सिंह, पंसस जगदीश सिंह, पूर्व पंसस मनोज सिंह समेत कई ग्रामीण अस्पताल पहुंचे तथा घटना पर दुख जताया तथा मृतक के आश्रितों को विभाग द्वारा आर्थिक मुआवजा देने का मांग किया है.
