मेदिनीनगर. पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने वाले आठ लोगों को दो-दो हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया.डीसी ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करना मानवता का कार्य है. ऐसे लोगों को सम्मानित करना प्रशासन के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि सम्मानित लोगों के तत्परता और संवेदनशीलता के कारण कई लोगों की जान बची है. डीसी ने जिलेवासियों से अपील किया है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पुलिस केस समझकर नजरअंदाज न करें. गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने से किसी की जान बचायी जा सकती है. सम्मानित होनेवलों में गुलाम मुस्तफा, बसंत कुमार, अशोक कुमार यादव, संजीव कुमार चंद्रवंशी, जफर इमाम, विजय पांडेय, पवन कुमार व आलोक पटेल शामिल हैं.
सड़क हादसों में जान बचाने वाले राहगीरों को किया गया सम्मानित
सड़क हादसों में जान बचाने वाले राहगीरों को किया गया सम्मानित
