लाली माटी बसरिया में सोमवार को लगेगा साप्ताहिक बाजार

लाली माटी बसरिया में सोमवार को लगेगा साप्ताहिक बाजार

पांकी. पकरिया पंचायत के लाली माटी बसरिया में साप्ताहिक हाट लगाने को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता रामसरेख पांडेय ने की. बैठक में शामिल चौफाल, बांकीकला, वृतिया डंडार, बसरिया, टईया, पकरिया सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीण शामिल हुए. इस दौरान निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक हाट-बाजार लगाया जायेगा. बाजार के सुचारू संचालन के लिए समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से कमेटी का दिलावर खां को अध्यक्ष बनाया गया. जबकि विपिन बिहारी सिंह को उपाध्यक्ष, कामेश्वर सिंह को सचिव, सैयद जैनुल को उपसचिव व इंद्रदेव राम को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं हाजी अकमल खान व रामरेखा पांडेय संरक्षक बनाये गया. जबकि एजाज अहमद खान व शैलेंद्र कुमार सिंह संयोजक बने. मौके पर राजकिशोर सिंह, मिथुन सिंह, त्रिवेणी सिंह, आशीष सिंह, अमरेश मोची, नरेंद्र पासवान, बीरबल चौधरी, प्रशांत पाठक, राशिद अहमद, इनामुल मियां, अब्बास अंसारी, अनिल सिंह, मुकेश सिंह, पवन सिंह, शंकर मिस्त्री एवं योगेंद्र चौधरी सहित अनेक लोगों को सदस्य बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >