बेटी की मौत से दुखी पिता ने उग्रवादी को मार डाला

बेटी की मौत से आहत पिता ने उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सदस्य वीरेंद्र भुइयां को पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद पत्थर से सिर कुचल कर मार डाला. हत्या के बाद शव जंगल में फेंक दिया.

पांकी : बेटी की मौत से आहत पिता ने उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सदस्य वीरेंद्र भुइयां को पीट-पीटकर अधमरा करने के बाद पत्थर से सिर कुचल कर मार डाला. हत्या के बाद शव जंगल में फेंक दिया. घटना दो दिन पहले की बतायी जा रही है. मामला पांकी थाना क्षेत्र के ताल बारा गांव का है. हत्या के आरोपी मंगर यादव की बेटी के साथ वीरेंद्र भुइंया का प्रेम संबंध था. गर्भवती होने पर प्रसव के दौरान दो साल पहले आरोपी की बेटी की मौत हो गयी थी. उसके बाद वीरेंद्र उग्रवादी संगठन में शामिल हो गया था.

इधर बेटी की मौत के बाद मंगर यादव विचलित हो गया था और बेटी की मौत के लिए उसके प्रेमी वीरेंद्र को जिम्मेवार मान रहा था. वीरेंद्र दो वर्ष बाद हाल में घर लौटा था, जिसकी सूचना मंगर को मिल गयी थी. थाना प्रभारी जेके रमन ने बताया कि मृतका के पिता वीरेंद्र के घर पहुंचे और उसकी जमकर पिटाई की. फिर जंगल में ले जाकर पत्थर से सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में छिपा दिया. हत्या के आरोप में मंगर यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

दाे साल बाद लिया बदला

  • पांकी थाना क्षेत्र के ताल बारा गांव का है मामला, बेटी के साथ उग्रवादी के थे प्रेम संबंध

  • प्रसव के दौरान आरोपी की बेटी की हुई थी मौत, वीरेंद्र को मानता है मौत का जिम्मेवा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >