बाइक दुर्घटना में दो नाबालिग की मौत, दो गंभीर

बाइक दुर्घटना में दो नाबालिग की मौत, दो गंभीर

प्रतिनिधि : पांकी

सोमवार सुबह करीब 10:25 बजे मुख्यालय स्थित इमली चौक के पास दो बाइकों की सीधी टक्कर में 16 वर्षीय अंकित कुमार सिंह और 17 वर्षीय दीपक यादव की मौत हो गयी. इस हादसे में नितिल कुमार और सुधांशु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच भेजा गया. जानकारी के अनुसार, अंकित गैस कूपन कटाने के लिए पांकी जा रहा था, जबकि दीपक यादव विपरीत दिशा से बाइक पर आ रहा था. तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई. अंकित की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दीपक को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.

घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने पर पांकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया. अंकित पथरा गांव का निवासी था, जबकि दीपक कसमार शामगढ़ का रहने वाला था और वर्तमान में पांकी में रह रहा था. घायल नितिल कुमार बलगाड़ी और सुधांशु सिंह कसमार शामगढ़ के रहने वाले हैं.

अंकित और दीपक की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह हादसा सड़क पर तेज गति और असावधानी के खतरों की गंभीर याद दिलाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >