कोयल पुल जाम रहने से परेशानी, बाराती गाड़ी व एंबुलेंस फंसी
कोयल पुल जाम रहने से परेशानी, बाराती गाड़ी व एंबुलेंस फंसी
प्रतिनिधि : मेदिनीनगर
सोमवार की रात शाहपुर–चैनपुर मार्ग पर कोयल नदी पुल पर भारी जाम लग गया. रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक पुल पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं. कार और पिकअप वाहन के ओवरटेक करने से दोनों ओर से यातायात रुक गया. इस दौरान दो एंबुलेंस, बाराती वाहन और डीजे गाड़ियां भी फंसी रहीं. महिलाएं और बच्चे पैदल पुल पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भीड़ इतनी थी कि चलना मुश्किल हो गया. करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस और युवकों ने प्रयास कर जाम हटाया. पुल चैनपुर प्रखंड से गढ़वा, छत्तीसगढ़ और यूपी जाने का मुख्य मार्ग है, जहां रात में भारी वाहनों का दबाव बढ़ जाता है.