मेदिनीनगर शहर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था चुनौती : अरुणा शंकर

मेदिनीनगर शहर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था चुनौती : अरुणा शंकर

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

मेयर अरुणा शंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मेदिनीनगर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था गंभीर समस्या बन गयी है. सुबह 11 बजे के बाद सदिक मोड़ से कोयल पुल शाहपुर तक अक्सर जाम की स्थिति रहती है, जिससे आमलोगों, खासकर स्कूली बच्चों और एंबुलेंस में मरीजों को परेशानी होती है. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक लाइट्स भी खराब हैं—कहीं लाल लगातार जलता है तो कहीं हरा. बाहर से आने वाले वाहन चालकों को इससे भ्रम होता है. मेयर ने कहा कि इस समस्या पर पलामू डीसी और एसपी से मिलकर समाधान निकाला जायेगा. उन्होंने पुलिस कप्तान से आग्रह किया कि ट्रैफिक व्यवस्था को जल्द सुधारें ताकि नागरिकों को राहत मिल सके. यह कदम शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >