आज आठ घंटा नहीं मिलेगी बिजली

33 केवीए में कार्य होने के कारण देवरी पावर सब स्टेशन से हुसैनाबाद शहरी, ग्रामीण, दंगवार व पनसा फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

हुसैनाबाद : 33 केवीए में कार्य होने के कारण देवरी पावर सब स्टेशन से हुसैनाबाद शहरी, ग्रामीण, दंगवार व पनसा फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस संबंध में हुसैनाबाद विधुत सहायक अभियंता व कनीय अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के कारण बिजली संबंधित कोई कार्य नहीं किया जा रहा था, लेकिन अब कार्यों में प्रगति देने का काम शुरू किया जा रहा है. जिसे लेकर गुरुवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी. शाम पांच बजे से बिजली आपूर्ति बहाल की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >