पाटन. नावाजयपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव से एक बकरी के साथ ग्रामीणों ने तीन चोरों को धर दबोचा. इसके बाद ग्रामीणों ने बकरी के साथ तीनों चोरों को नावाजयपुर थाना को सुपुर्द कर दिया है. जिन्हें नावाजयपुर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनमें लेस्लीगंज के पिंडरा गांव के अरुण कुमार विश्वकर्मा , विकास कुमार व संजय कुमार सिंह आरोपी शामिल हैं. थाना प्रभारी कमल किशोर पांडेय ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 6.15 बजे सूचना मिली थी कि बंदुआ गांव के ग्रामीण बकरी चोर को पकड़ा है. जिसकी पिटाई भी कर रहे हैं. सूचना मिलते ही दलबल के साथ बंदुआ गांव पहुंचे. तीनों चोर द्वारा चुरायी गयी बकरी के साथ अपने कब्जे में लिया और थाना लाया गया. पुलिस समय पर नहीं पहुंची होती, तो मॉब लिचिंग की घटना हो सकती थी.
बकरी के साथ तीन चोर गिरफ्तार,गये जेल

बकरी के साथ तीन चोर गिरफ्तार,गये जेल
Copied link
नावाजयपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव से एक बकरी के साथ ग्रामीणों ने तीन चोरों को धर दबोचा