विश्रामपुर. थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया .इस दौरान तीन एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कौड़िया गांव में देर रात छापेमारी की. इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों वासुदेव कुमार राम, रामप्यारी राम और कोशिला देवी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया.इन तीनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था, लेकिन ये लगातार गिरफ्तारी से बच रहे थे. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
तीन गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, भेजे गये जेल
तीन गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, भेजे गये जेल
