प्रसव पीड़ा होने पर पांकी सीएचसी में महिला हुई थी भर्ती, इलाज के दौरान मौत

प्रसव पीड़ा होने पर पांकी सीएचसी में महिला हुई थी भर्ती, इलाज के दौरान मौत

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पांकी थाना क्षेत्र के डंडार गांव की 27 वर्षीय दुर्गा देवी की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. गुरुवार सुबह करीब छह बजे अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां तीन इंजेक्शन लगाये गये, लेकिन आधे घंटे बाद ही उनकी हालत बिगड़ गयी. स्थिति गंभीर होने पर उन्हें एमएमसीएच रेफर किया गया, जहां इमरजेंसी में भर्ती करने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि मुंह से झाग आने के बाद ही उनकी मौत हो चुकी थी और गर्भ में पल रहे बच्चे की भी जान चली गयी. दुर्गा देवी की यह तीसरी संतान होने वाली थी. इससे पहले उनकी दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र चार और दो वर्ष है. अचानक हुई इस घटना से घर में कोहराम मच गया. पति पप्पू ठाकुर उस समय दोनों बच्चों के साथ घर पर थे, जबकि सास उन्हें अस्पताल लेकर गई थीं. परिजनों का कहना है कि पहले दोनों बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ था, इसलिए इस बार की स्थिति उन्हें समझ से परे लग रही है. वार्ड सदस्य बीरेन्द्र महतो ने बताया कि यह घटना बेहद अप्रत्याशित है और अब परिवार के सामने दो छोटे बच्चों की परवरिश की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >