रेडक्रॉस ने शिक्षक व छात्रों को किया रक्तदान के प्रति जागरूक

रेडक्रॉस ने शिक्षक व छात्रों को किया रक्तदान के प्रति जागरूक

मेदिनीनगर. पड़वा प्रखंड के लोहड़ा हाई स्कूल में गुरुवार को रेड क्रॉस पलामू ने रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी.बच्चों को रक्तदान करने से क्या फायदे हैं, रक्तदान कौन व्यक्ति कर सकता हैं, कौन व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकते हैं. इसकी जानकारी बच्चों एवं शिक्षकों को दी गयी. रेडक्रॉस के सचिव डॉ. सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि रक्तदान करने से ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, कैंसर का खतरा कम होता है. सर्दी, खांसी,बुखार, छह माह के अंदर मेजर ऑपरेशन हुआ है. वैसे व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकते हैं. स्वस्थ व्यक्ति जिनका वजन 45 किलोग्राम से ऊपर है एवं हीमोग्लोबिन 11 से ऊपर है तथा जिनकी उम्र 18 से 65 साल है वे रक्तदान कर सकते हैं.मौके पर आलोक वर्मा, जितेन्द्र सिंह, कृष्णा प्रसाद अग्रवाल, विश्वजीत गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >