प्रतिनिधि : मेदिनीनगर युवा आजसू के प्रमंडलीय सम्मेलन के बाद रांची लौट रहे आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो का काफिला बीच रास्ते से वापस सर्किट हाउस लौट आया. दरअसल शहर से बाहर निकलते ही सुदेश महतो को जानकारी मिली कि झारखंड के पहले विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी सर्किट हाउस में पहुंचे हैं. इसके बाद उन्होंने वाहन वापस मोड़ने का निर्देश दिया. श्री महतो रविवार को पलामू प्रमंडलीय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. पलामू प्रमंडलीय सम्मेलन के समापन के बाद सुदेश महतो सर्किट हाउस पहुंचे . वहां से शाम करीब छह बजे उनका काफिला रांची के लिए रवाना हो गया .शहर की सीमा से बाहर निकलते ही श्री महतो को सूचना मिली कि वरिष्ठ नेता इंदर सिंह नामधारी भी सर्किट हाउस में ही मौजूद हैं. काफिले के साथ वापस सर्किट हाउस पहुंचे सुदेश महतो ने इंदर सिंह नामधारी से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना. सुदेश महतो को इस तरह अचानक अपने पास वापस आया देख श्री नामधारी बेहद भावुक हो गये. दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक आत्मीय बातचीत हुई. इस दौरान उन्होंने झारखंड राज्य निर्माण के दौर की राजनीति, तत्कालीन संघर्षों और पुराने संस्मरणों को साझा किया. मौके पर आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी मुख्य रूप से मौजूद रहे.
सुदेश महतो ने नामधारी से मिलने के लिए घुमाया काफिला, पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

सुदेश महतो ने नामधारी से मिलने के लिए घुमाया काफिला, पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
Copied link
सुदेश महतो ने नामधारी से मिलने के लिए घुमाया काफिला, पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष