मुरमा कला में कलश यात्रा के साथ श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू

मुरमा कला में कलश यात्रा के साथ श्री शतचंडी महायज्ञ शुरू

प्रतिनिधि, उंटारी रोड

प्रखंड के मुरमा कला गांव स्थित नवनिर्मित देवी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुष एवं युवक-युवती रंग-बिरंगे परिधान में माथे पर कलश लेकर शामिल हुए. इस दौरान भक्ति गीत व जयकारा से गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया. श्रद्धालुओं ने उंटारी स्थित कोयल नदी के संगम तट से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंत्रपूजित जल भरकर पुनः यज्ञशाला परिसर में पहुंचकर कलश स्थापित किया. महायज्ञ 10 मार्च को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा. महायज्ञ स्वामी अभिषेक शास्त्री जी महाराज के सान्निध्य में कराया जा रहा है. कलश यात्रा में स्वयं रथ पर सवार होकर स्वामी अभिषेक शास्त्री जी महाराज भी शामिल थे. वहीं स्वामी धर्मध्वजा जी महाराज समेत कई विद्वान पधारे हुए हैं. इनके द्वारा प्रतिदिन श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रवचन सुनाया जायेगा. महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में डा धनंजय सिंह, श्यामबिहारी सिंह, सोनू सिंह, दिलीप सिंह और धनजी सिंह शामिल थे. बाजे-गाजे व रथ के साथ निकली कलश यात्रा में मुख्य रूप से स्वामी विष्णुचित्त जी महाराज, सांसद प्रतिनिधि डॉ योगेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद मनोज सिंह के अलावा यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अरविंद सिंह, पूर्व मुखिया राजमणि सिंह,भृगुनाथ सिंह, अरुण कुमार वर्मा, सुरेश पासवान,अजय गुप्ता, शंकर सिंह, अजय सिंह, साकेत पासवान, पवन कुमार, श्यामनारायण सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >