नौडीहा बाजार के दो पंचायतों में लगा सेवा अधिकार सप्ताह शिविर

नौडीहा बाजार के दो पंचायतों में लगा सेवा अधिकार सप्ताह शिविर

नौडीहा बाजार. प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाका करकट्टा व डगरा पंचायत में सेवा अधिकार सप्ताह के तहत गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया. करकट्टा में शिविर का शुभारंभ अंचला अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान, पंचायत समिति सदस्य बसंती देवी, मुखिया मंजू देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में सभी विभागों का स्टॉल लगाया गया था. शिविर में मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास,पीएम आवास, राशन कार्ड, परिवार के सदस्यों का नाम जुड़वाने को लेकर लोगों की भीड़ रही. अबुआ आवास एवं मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल नहीं खुलने से लोग निराश होकर वापस लौट गये. शिविर में वृद्धा पेंशन को लेकर हार्वे गांव से आयी आदिवासी महिला जनेश्वर सिंह की 62 वर्षीय पत्नी जउतरी देवी ने बताया कि पेंशन के लिए कई बार शिविर में आवेदन दिये हैं, लेकिन अब तक पेंशन स्वीकृत नहीं हुई. इस बार भी होगा या नही पता नहीं. इसी तरह तेनुडीह गांव के महेंद्र उरांव की पत्नी विनौति देवी ने बताया कि अगले वर्ष भी आवेदन दिया था. रिसीविंग पर्ची मिला था. बताया गया था कि आपका आवास स्वीकृत हो जायेगा. लेकिन अब तक नहीं हुआ. इस बार भी आवेदन दिये है. पोर्टल नही खुला. कॉलोनी मिलेगा या नही इसे लेकर उसके चेहरे पर नाराजगी झलक रहा था. डगरा पंचयात सचिवालय में शिविर का आयोजन किया गया. अंचला अधिकारी सह बीडीओ शिविर का फीता काटकर कर कार्यक्रम की शुरूआत की. बच्चों को अन्नप्रासन कराया. साथ ही बीडीओ ने शिविर में लगाय गये स्टाल का निरीक्षण किया. बाल विकास परियोजना के सेविका के द्वारा गोद भरायी करायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >