बिहार के औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह का स्कॉर्ट वाहन झारखंड के पलामू में दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत

छत्तरपुर (पलामू) : बिहार के औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह को स्कॉर्ट कर रहा वाहन झारखंड के पलामू जिले में मेदिनीनगर-औरंगाबाद मार्ग पर आज शुक्रवार को छत्तरपुर के बटाने मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस घटना में एक जवान की मौत हो गयी है. इस घटना में 6 से 7 पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी घायलों का इलाज छत्तरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.

Also Read: PM Modi In Jharkhand LIVE : पीएम नरेंद्र मोदी का नये साल पर झारखंड को तोहफा, लाइट हाउस की रखी आधारशिला

जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह को पलामू प्रमंडल के लातेहार के कार्यक्रम में भाग लेने जाना था. इसी को लेकर पलामू की छत्तरपुर पुलिस सासंद सुशील कुमार सिंह को सुल्तानी घाटी के पास स्कॉर्ट करने गयी थी. इसी दौरान छतरपुर पुलिस का वाहन सुल्तानी से लौटने के दौरान बटाने मोड़ के समीप एनएच-98 पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें एक सिपाही की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस घटना में 6 से 7 पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी घायलों का इलाज छत्तरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >