छत्तीसगढ़ से बिहार जा रही बस पलामू में पलटी, 2 दर्जन यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर

Road Accident in Palamu: छत्तीसगढ़ से बिहार जा रही एक बस झारखंड के पलामू जिले में डिवाइडर से टकराकर पलट गयी. इसमें 24 यात्री घायल हो गये. 6 की हालत गंभीर है.

Road Accident in Palamu| हरिहरगंज (पलामू), कृष्णा गुप्ता : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर बिहार के आरा जा रही स्लीपर यात्री बस (CG15 EA 2186) सोमवार अहले सुबह हरिहरगंज में पलट गयी. इसमें 2 दर्जन यात्री जख्मी हो गए. आधा दर्जन की हालत गंभीर है. हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी का प्रारंभिक इलाज किया गया. इनमें से 6 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. किसी का पैर, तो किसी का हाथ टूट गया है. किसी के सिर में गंभीर चोट आयी है. जख्मी ज्यादातर यात्री बिहार के रहने वाले हैं.

अंबिकापुर से आरा जा रही थी बस, दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार

जैसे ही बस पलटी, घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गयी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, एनएच139 (हरिहरगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ) पर सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे अंबिकापुर से शिवम बस यात्रियों को लेकर बिहार के आरा जा रही थी. बस में 5 दर्जन यात्री सवार थे.

कई किलोमीटर पहले से अनियंत्रित हो गयी थी बस

यात्रियों के अनुसार, बस कई किलोमीटर पहले से अनियंत्रित होकर चल रही थी. कभी दायें, तो कभी बायें जा रही थी. ऐसा लग रहा था कि चालक नींद में गाड़ी चला रहा है. जैसे ही बस हरिहरगंज के सुल्तानी गांव में शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप के सामने पहुंची, अचानक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को किया गया रेफर

कुछ यात्री स्लीपर सीट पर सो रहे थे. बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गयी. कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मी और स्थानीय लोगों ने जख्मी यात्रियों को बस से बाहर निकाला. तुरंत 108 और कंस्ट्रक्शन कंपनी की एंबुलेंस से इलाज के लिए यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज भेजा. यहां इलाज के क्रम में आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से जख्मी पाये गये. 6 की हालत गंभीर थी. सभी को रेफर कर दिया गया.

इतने यात्री हुए घायल

  • शिकारहोरा की रमावती देवी पति धनंजय साव, आरा जिला
  • रसरपुर के पंकज कुमार सिंह पिता केशो सिंह, आरा जिला
  • पर्वतपुर की कंचन देवी पति अमन साव, आरा जिला
  • बरतीखाप की सुमित्रा देवी पति विजय साव, आरा जिला
  • हसनबाजार के प्रेम कुमार पिता भरत कुमार गुप्ता, आरा जिला
  • भरत कुमार गुप्ता पिता सोनू लाल साव, आरा जिला
  • बिसैनी कला रोहतास की तैमून निशा
  • बचरीपिरो के गणेश कुमार पिता इंद्रमणी राम
  • सहरार बिक्रमगंज भोजपुर की कमलावती देवी पति गणेश साव

इनकी हालत है गंभीर, रेफर किया गया

  • कंचन
  • सुमित्रा
  • तैमून
  • प्रेम
  • भरत
  • रमावती देवी

इसे भी पढ़ें

महाकुंभ से रांची लौट रही कार ने हजारीबाग में 2 ट्रकों को मारी टक्कर, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल

गाय के मुंह में बम विस्फोट, गुस्साये लोगों ने बंद कराया बाजार, सड़क जाम, प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >