...योजनाओं के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति पर डीडीसी ने जतायी नाराजगी, कहा

पलामू के उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने पंचायती राज से संबंधित सभी योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान डीडीसी ने योजनाओं के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति पर नाराजगी जतायी.

जिन प्रखंडों में योजनाओं की प्रगति शून्य है, वहां ग्राम रोजगार सेवक पर होगी कार्रवाई फोटो:18डालपीएच 01 प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू के उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने पंचायती राज से संबंधित सभी योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान डीडीसी ने योजनाओं के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति पर नाराजगी जतायी. ग्रामीण विकास व पंचायती राज संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने वाले पंचायत सचिव व रोजगार सेवकों पर कार्रवाई की चेतावनी दी. डीडीसी ने बीडीओ को कार्य के प्रति गंभीर होकर प्रगति लाने का निर्देश दिया. एक सप्ताह में योजनाओं के क्रियान्वयन का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता नहीं चलेगी. मनरेगा एवं आवास संबंधी योजनाओं के कार्य में प्रगति लायें. कार्य को लंबित नहीं रखें. मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजन की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की. इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया. मनरेगा के कार्यों को करने के लिए वर्तमान में मौसम अनुकूल है. जिन प्रखंडों में एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रगति शून्य है. संबंधित प्रखंड के ग्राम रोजगार सेवक को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी. पुरानी लंबित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में कार्य में प्रगति लाकर पूर्ण कराते हुए अविलंब मनरेगा सॉफ्ट में बंद करने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास योजना व प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत योजनाओं की स्वीकृति व लाभुकों को एफटीओ के माध्यम से किस्त भुगतान तथा योजना पूर्ण कराने का निर्देश दिया. निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत लाभुकों का निबंधन, जियो टैग व आवास स्वीकृति देने की बात कही. डीडीसी ने कहा कि एप के माध्यम से आवास निर्माण की प्रगति के अनुसार लाभुक स्वयं अपने निर्माणाधीन आवास का जियोटैग कर सकेंगे. बिरसा सिंचाई कूप के कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया. जिन प्रखंडों के कार्य में शिथिलता बरती जायेगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. जिले में प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, पीएम- जनमन आवास आदि के लंबित लाभुकों के लिए पंचायत स्तरीय जनता दरबार के आयोजन को जारी रखने का निर्देश दिया. बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग में ऑनलाइन माध्यम से प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व समाहरणालय सभागार में परियोजना पदाधिकारी, मनरेगा जिला प्रशिक्षण समन्वयक, आवास जिला समन्वयक, आवास योजना, मनरेगा के जिला कोर्डिनेटर, प्रखंड कोर्डिनेटर, बीपीओ, जेएसएलपीएस के बीपीएम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >