पर्यावरण की रक्षा व जल संचयन हमारी जिम्मेवारी : राकेश सिंह

नगर निगम के प्रथम डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह ने पर्यावरण संरक्षण व जल संचयन संकल्प अभियान शुरू कर दिया है

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर नगर निगम के प्रथम डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह ने पर्यावरण संरक्षण व जल संचयन संकल्प अभियान शुरू कर दिया है. उन्होंने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि भीषण गर्मी व जल संकट से निबटने के लिए पर्यावरण का संरक्षण और वर्षा जल का संचयन किया जाना आवश्यक है. पर्यावरण की रक्षा करना और जल का संचयन करना हम सबकी जिम्मेवारी है. पौधा लगाकर उसे बचाने से पर्यावरण की रक्षा होगी. जबकि अपने घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से जल का संचयन किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे प्रकृति के वरदान हैं और इसका संरक्षण व संवर्धन करना मानव का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ वह पिछले चार सालों से पौधारोपण व जल संचयन को लेकर संकल्प अभियान चला रहे हैं. इसके माध्यम से वह अपने सहयोगियों के साथ भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इस दौरान लोगों को पौधा देकर उसे लगाने व बचाने का आग्रह किया जा रहा है. साथ ही जल संचयन के लिए अपने घर में सोखता बनाने की अपील किया जायेगा. जब पर्यावरण संतुलित रहेगा,तभी भीषण गर्मी व जल संकट से राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर 14 हजार पौधा वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है. धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों के अलावा विद्यालयों में भी जागरूकता सह संकल्प अभियान चलाया जायेगा. मौके पर दिनेश द्विवेदी, प्रदीप सिन्हा, परिमल प्रसून, जयशंकर श्रीवास्तव, अमित कुमार (रिंकू), राजकुमार गुप्ता, देवदास, बीरेंद्र चंद्रवंशी, दीपक सिंह,सरयू सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >