मोहम्मदगंज. स्टेशन रोड स्थित सब्जी बाजार परिसर में लगा सोलर जल मीनार खराब हो गया है. जिससे पेयजल का संकट गहरा गया है. पेयजल को लेकर लोग परेशान है. लोगों ने बताया कि इसके पूर्व भी तीन बार जलमीनार खराब चुकी है. इसकी मरम्मत करायी थी. पुनः चौथी बार जलमीनार खराब हो गया है. स्थानीय लोगों ने बताया क मरम्मत के दौरान जलमीनार के सभी पार्टस बदल दियाा गया. लेकिन जल मीनार की स्थिति में सुधार नहीं हुआ. पंचायत निधि से सोलर जल मीनार की मरम्मत करायी गयी थी. इस जलमीनार पर मोहम्मदगंज की बड़ी आबादी निर्भर है. इस जल मीनार से स्टेशन रोड, सब्जी बाजार में रहने वाले लोग एवं राहगिरों को पेयजल का उपयोग करते है. लेकिन मरम्मत के अभाव में जलमीनार बेकार पड़ा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
