इलाज के लिए मरीज हरिहरगंज से मुफ्त बस सेवा से जायेंगे

मेडिकल कॉलेज में होगा इलाज व जांच

मेडिकल कॉलेज में होगा इलाज व जांच

हरिहरगंज . निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में इलाज व सलाह लेने वाले मरीजों के लिए अब विशेष सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह समाजसेवी राजीव रंजन ने बताया कि गुरुवार को सुबह आठ बजे से हरिहरगंज के न्यू सब्जी मंडी स्थित नयन होटल से लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज बिश्रामपुर तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध होगी. इस दौरान मरीजों को मेडिकल कॉलेज में जांच व इलाज की सुविधा दी जायेगी. जांच और इलाज के उपरांत मरीजों को पुनः हरिहरगंज बस द्वारा वापस लाकर छोड़ा जायेगा.यह सेवा उन लोगों के लिए है, जो निःशुल्क इलाज व जांच करवाना चाहते हैं. उन्होंने सभी इच्छुक लोगों से समय पर पहुंचकर बस सेवा का लाभ उठाने की अपील की है. मौके पर मृत्युंजय सिंह, शंभु सिंह, अवधेश मेहता, शंभू यादव, उदय मेहता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >