पाटन. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र के सतहे गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में पुलिस ने शराब भट्टी को ध्वस्त किया. साथ ही 50 किलो जावा महुआ व 15 लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया. थाना प्रभारी श्री पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में अवैध महुआ शराब चुलाई करने वालों के खिलाफ छापामारी अभियान जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
