पलामू के नौडीहा बाजार में बिजली कटौती, गर्मी में 4-5 घंटे की सप्लाई से लोग परेशान

Palamu Electricity Problem: भीषण गर्मी के बीच पलामू के नौडीहा बाजार प्रखंड में अनियमित बिजली आपूर्ति से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. क्षेत्र में लोगों को महज 4 से 5 घंटे बिजली मिल रही है, जिससे घरेलू कामकाज, व्यापार, कृषि और पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

मनीष कुमार की रिपोर्ट

Palamu Electricity Problem: पलामू जिले के नौडीहा बाजार के प्रखंड क्षेत्र में पारा 40 से 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है. इसी तपती गर्मी में अनियमित बिजली से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दिन और रात में कई-कई घंटे बिजली गुल रह रही है, जिससे लोगो के न केवल घरेलू जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि व्यवसायिक गतिविधियां और कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है. 

4 से 5 घंटे मिल रही बिजली 

पलामू के नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के मायापुर पावर सब स्टेशन से पूरे प्रखंड क्षेत्र में मात्र 4 से 5 घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है. दोपहर की चिलचिलाती धूप और रात के उमस भरे माहौल में बिजली न होने से बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं. कूलर और एसी तो दूर, पंखे भी शोपीस बन चुके हैं. घरों में पानी का संकट भी गहरा गया है. इसके अलावा छोटे उद्योगों, दुकानों और वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों का काम पूरी तरह प्रभावित हो रहा है. 

उमस और मच्छरों के बीच रात काटना हुआ मुश्किल 

कई स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की कटौती से नरकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है. उमस भरी गर्मी और मच्छरों के तांडव से रात में भी लोग सही से नींद नहीं ले पा रहे हैं. विभाग में बात करने पर बताते हैं कि ऊपर से ही बिजली सप्लाई नहीं मिल रहा है. उधर, विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं और सिर्फ जल्द सुधार का खोखला आश्वासन दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: लाखों रुपये खर्च कर बूटी मोड़ में बनाया गया मीट हाउस, बरसों से बना है शोपीस, देखें वीडियो

 यह भी पढ़ें: रांची में 177 करोड़ में बनेगा पहला शानदार सिक्स लेन का स्मार्ट रोड, फुटपाथ के साथ बनेगा साइकिल ट्रैक

यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >