केंद्रीय विद्यालय में नामांकन के लिए आनलाइन लॉटरी

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन के लिए आनलाइन लॉटरी

मेदिनीनगर. चैनपुर स्थित सदगुरू हरि प्रताप प्लस टू उच्च विद्यालय में संचालित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक के लिए ऑनलाइन लॉटरी कराया गया. पहली सूची जारी कर दी गयी है. केंद्रीय विद्यालय में वर्ग एक में नामांकन के लिए एक ऑनलाइन लॉटरी का सफल आयोजन किया गया. पलामू के डीडीसी जावेद हुसैन की अध्यक्षता में आरटीइ सहित विभिन्न वर्गों के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण की गयी. मौके पर प्राचार्य मानिक कुमार, नामांकन प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय, सह प्रभारी पवन कुमार, संगणक शिक्षक अभिषेक पांडेय समेत अन्य कई लोग मौजूद थे. चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर दस्तावेज जमा कर नामांकन सुनिश्चित करना होगा, अन्यथा सीट रद्द हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >