पत्नी की मौत के बाद सदमे में पति की भी मौत

पत्नी की मौत के बाद सदमे में पति की भी मौत

प्रतिनिधि : पाटन प्रखंड के सगुना पंचायत के पूर्व मुखिया अखिलेश पांडेय की माता (82 वर्षीय) रूपन देवी का निधन बुधवार की रात्रि करीब 10:30 बजे हो गयी. 8:30 बजे रूपन देवी को अचानक तबीयत बिगड़ गयी. आनन फानन में गांव से मेदिनीनगर शहर के नावाटोली स्थित नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया. घबराहट व बेचैनी होने के कारण उन्हें वेंटिलेंटर पर रखा गया. करीब 20 मिनट बाद उनका निधन हो गया. अखिलेश पांडेय ने बताया कि माता जी का तबीयत बिगड़ने के बाद करीब नौ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया कि घर पहुंचने के दो घंटे बाद करीब 12:30 बजे 90 वर्षीय पिता युगेश्वर पांडेय की भी हर्ट अटैक से मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि सदमें में चले जाने के कारण मौत हो गयी. गुरुवार को पति-पत्नी का एक साथ शव यात्रा निकाली गयी. अंतिम दर्शन के लिए लोग पहुंचे. पैतृक गांव साकनपीढ़ी स्थित जिंजोई नदी तट दाह संस्कार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >