मेदिनीनगर. नौडीहा बाजार से बारा तक बाइपास सड़क निर्माण की योजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. वर्तमान में मुख्य मार्ग संकीर्ण होने और भारी वाहनों के परिचालन के कारण यातायात जाम की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है. इस समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से राज्य के वित्त मंत्री सह छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर की पहल पर राज्य सरकार ने इस परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है. दो वित्तीय वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य
योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है
वित्त मंत्री किशोर ने कहा है कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है. अच्छी सड़कों का निर्माण आमजनों की सुविधा और आर्थिक प्रगति के लिए आवश्यक है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना से स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नयी दिशा मिलेगी.