गो माता संस्कृति व आस्था की प्रतीक हैं : अरुणा शंकर
Copied link
गो माता संस्कृति व आस्था की प्रतीक हैं : अरुणा शंकर
मेदिनीनगर. गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को बाईपास रोड स्थित श्री गोशाला परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विशेष पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर पूर्व मेयर अरुणा शंकर ने विधिवत रूप से गौ माता की पूजा-अर्चना कर नगरवासियों के कल्याण और गौ संवदर्द्धन की मंगल कामना की. कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने गौ सुरक्षा संकल्प लिया. गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का प्रण किया. इसके पश्चात सामूहिक गौ आरती का आयोजन किया गया. भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर श्री गोशाला समिति के सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.