लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर के डॉ रवीश ने अध्यक्ष पद की ली शपथ

लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर के पदस्थापना समारोह में डॉ रवीश कुमार ने अध्यक्ष पद की शपथ ली. स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया.

मेदिनीनगर. सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर का पदस्थापना समारोह का आयोजन होटल निर्वाणा में हुआ. इसकी अध्यक्षता क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष लायन गुरबीर सिंह ने की. समारोह में जिले के विभिन्न सामाजिक संस्था के सदस्यों, चिकित्सकों व प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया. पदस्थापना पदाधिकारी राहुल वर्मा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता का शपथ दिलायी.

समारोह में डॉ रवीश कुमार (न्यूरोसर्जन) ने क्लब के अध्यक्ष, परिमल प्रसून सचिव व मनोज कुमार सोनी ने कोषाध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण किया. मुख्य अतिथि जिला गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार, पूर्व जिला गवर्नर सिद्धार्थ मजूमदार, प्रथम जिला उपपाल कंचन साहू, जनरल चेयरपर्सन रविंद्र जायसवाल की देखरेख में शपथ ग्रहण समारोह हुआ. पूर्व जिला गवर्नर सिद्धार्थ मजूमदार ने डॉ आनंद मोहन का क्लब में इंडक्शन कराकर उन्हें सदस्यता ग्रहण कराया.

मुख्य अतिथि शुभ्रा मजूमदार ने लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर के सेवा कार्यों की सराहना किया. उन्होंने कहा कि क्लब का कार्य समाज हित में प्रेरणादायी है. क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिद्धार्थ ने कहा कि सेवा में ही सच्चा सुख निहित है. पूर्व जिला गवर्नर सिद्धार्थ मजूमदार ने कहा कि शहर के सभी लायंस क्लब आपस में समन्वय स्थापित कर सेवा कार्यों को गति देना चाहिए.

उन्होंने चैनपुर स्थित लायंस अस्पताल को पुनः सक्रिय करने व जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए सभी सदस्यों से समय और सहयोग देने का आह्वान किया. क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ रवीश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जायेगा. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा. इसके अलावा शिक्षा, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सेवा के कार्यों को गति दी जायेगी. कार्यक्रम का संचालन सचिव परिमल प्रसून ने किया. लायन आकांक्षा जायसवाल के नेतृत्व में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >