शहीदों के सम्मान में शहादत सभा का आयोजन

शहीदों के सम्मान में शहादत सभा का आयोजन

विश्रामपुर (पलामू) : शहीद सैनिकों के सम्मान में गुरुवार को विश्रामपुर में शहादत सभा का आयोजन किया गया. सभा में सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया. सभा की अध्यक्षता राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नईमुद्दीन अंसारी ने की व संचालन समाजसेवी प्रवीण सिंह ने किया.

नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि शहीदों की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा. केंद्र सरकार को चीनी सेना पर जवाबी कार्रवाई करना चाहिए, ताकि दुबारा फिर चीन ऐसी हिमाकत नहीं कर सके. सभा में बसपा नेता संजय महतो, पार्षद सलीमुद्दीन अंसारी, मुन्ना यादव, शफीक अंसारी, दीपक कुमार,चंदन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >