न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय पहुंचे पलामू

न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय मंगलवार की सुबह अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक दौरे में पलामू पहुंचे.

मेदिनीनगर. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय मंगलवार की सुबह अपने परिवार के सदस्यों के साथ एक अनौपचारिक दौरे में पलामू पहुंचे. वे मेदिनीनगर के बंगीय दुर्गाबाड़ी पहुंचकर वहां आयोजित संधि पूजा में शामिल हुए. दुर्गाबाड़ी पहुंचने पर पलामू की एसपी रिश्मा रमेशन और दुर्गा बाड़ी के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. श्री मुखोपाध्याय आम लोगो के साथ कतार में लगकर पूजा में शामिल हुए. इसके बाद उन्होंने दुर्गा बाड़ी की इतिहास की जानकारी ली. हालांकि मीडिया से उन्होंने कोई बातचीत नहीं की. दुर्गाबाड़ी से रवाना होने से पहले उन्होंने यहां की परंपरा और पूजा पद्धति की काफी तारीफ की. बंगीय दुर्गाबाड़ी के ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष देवेश मोइत्रा, सचिव दिवेंदु गुप्ता, पूजा समिति के अध्यक्ष शुभंकर चक्रवर्ती, सचिव जयंत विश्वास, अरूप चक्रवर्ती, सुमित भट्टाचार्य, मुनमुन चक्रवर्ती, आभा मुखर्जी, आशीष दाश गुप्ता, पीपी दाश गुप्ता, नंदोब्रतो बोरॉल, प्रसेनजीत दाश गुप्ता, शिवेश मोइत्रा, मल्लिका मोइत्रा आदि सदस्यों ने संयुक्त रूप से जज व उनकी पत्नी को सम्मानित किया. उन्हे स्मृति चिन्ह के रूप में दुर्गा प्रतिमा की तस्वीर दी गयी. कार्यक्रम का संचालन बंगाली समिति की सैकत चटर्जी ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >