Lok Sabha Chunav: झारखंड के पलामू में मतदान कर्मियों ने जमकर काटा बवाल, जानें पूरा मामला

पलामू में मतदान कर्मियों ने जमकर बवाल काटा है. दरअसल छत्तरपुर प्रखंड में कर्मियों को ले जाने के लिए सिर्फ एक बस की व्यवस्था की गयी. जिससे मतदानकर्मी नाराज हो गये.

छतरपुर: झारखंड के चार सीटों पर मतदान सोमवार को होना है. मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कर्मी आज ही अपने दिये गये गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएंगे. इस बीच पलामू के छत्तरपुर से खबर आ रही है कि मतदान कर्मियों ने बस की सुविधा नहीं मिलने के कारण जमकर हंगामा किया है. प्रखंड कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया है. मतदानकर्मियों का कहना है कि 13 मई को वोटिंग होनी है. इसके लिए जिला मुख्यालय के जीएलए कॉलेज में केंद्र बनाया गया है.

300 लोगों को ले जाने के लिए सिर्फ एक बस

मतदानकर्मियों ने बताया कि मतपेटी, ईवीएम ले जाने और अन्य जानकारियों से कराने के लिए रू-ब-रू आज सुबह 5 बजे प्रखंड कार्यालय में बुलाया गया था. 7 बजे तक मेदनीनगर जाने का आदेश मिला था. निर्देशानुसार सभी कर्मी जब प्रखंड कार्यालय पहुंचे तो उन्हें मेदनीनगर ले जाने के लिए सिर्फ एक बस की व्यवस्था की गयी थी. जबकि मतदान कर्मियों की संख्या तीन सौ है. जिसमें से 29 महिला मतदान कर्मी हैं.

की जा रही है बस की व्यवस्था

इसके बाद आक्रोशित मतदान कर्मियों ने जमकर प्रखंड कार्यालय परिसर बवाल काटा. सभी का कहना था कि एक बस कैसे 300 कर्मी जाएंगे. उन्होंने कहा है कि जब तक पार्यप्त बस की व्यवस्था नहीं की जाएगी कोई भी कर्मी मतदान केंद्र नहीं जाएगा. इधर मामले की जानकारी जब पलामू जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन को दी गयी तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में बीडीओ को निर्देश दे दिया गया है. डीटीओ से बात कर बस की व्यवस्था की जा रही है. वहीं, बीडीओ आशीष कुमार साहू से जब इस मामले को लेकर बात की गयी तो उन्होंने कहा कि हंगामा करने से क्या होगा. बस की व्यवस्था की जा रही है.

Also Read: कल्पना सोरेन ने पलामू में भरी हुंकार, कहा-हेमंत बाहर रहते, तो झारखंड में बीजेपी का खाता नहीं खुलता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >