Jharkhand Flash Flood: शौच करने गया किशोर नदी में फंसा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, देखें Video

Jharkhand Flash Flood: झारखंड में रात भर हुई बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने से शौच करने गया एक किशोर नदी में फंस गया. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Jharkhand Flash Flood: झारखंड में लगातार हुई बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. पलामू जिले के सतबरवा में एक किशोर शौच के लिए नदी में गया था. सुबह 8 बजे के करीब नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ गया और वह नदी में फंस गया. घटना सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के लेदवाखांड गांव की है. मुकेश परहिया नामक किशोर औरंगा नदी में शौच करने गया था. गांव के ही परहिया समुदाय के अन्य 5 किशोर उसे बचाने के लिए आगे आए. युवकों ने अपने स्तर से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. ये सभी पांच युवक उसके पास पहुंच गए हैं. उसकी हौसलाअफजाई कर रहे हैं. सूचना मिलने पर सतबरवा थाना के एएसआई राजीव कुमार वन, पंचायत के मुखिया गिरवर प्रसाद राम, पंचायत समिति सदस्य अशोक राम तथा अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. किशोर को नदी से सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है. नदी किनारे भारी संख्या में लोगों की भीड़ जम गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >