ज्वेलर्स दुकान से उड़ाये पांच लाख के जेवरात

घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस छानबीन में जुटी

छतरपुर. नगर पंचायत मुख्यालय के चेकनाका के समीप स्थित आरती ज्वेलर्स के लॉकर से दो लोगों ने पांच लाख का आभूषण चुरा लिया. घटना गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे की बतायी जाती है. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. छानबीन शुरू की है. ज्वेलर्स संचालक महेश प्रसाद सोनी ने बताया कि दो व्यक्ति दुकान में पहुंचे. एक ने हेलमेट लगा रखा था, जबकि दूसरा व्यक्ति टोपी पहने हुए था. दोनों ने चांदी का लॉकेट दिखाने को कहा. तिजोरी खोलकर उसमें रखा लॉकेट निकाल ही रहा था कि उसी दौरान हेलमेट पहने व्यक्ति ने लॉकर में हाथ लगाकर एक छोटे बैग में रखे सोने का आभूषण निकालकर अपनी पैंट की जेब में रख लिया. जिसकी उन्हें भनक भी नहीं लगी. उन्होंने बताया कि उक्त दोनों व्यक्तियों ने चांदी की लॉकेट खरीदी और 3600 रुपये देकर चले गये. उनके जाने के बाद काउंटर पर रखे सामान को लॉकर में रखने लगा, तब मालूम हुआ कि एक सोने के आभूषण से भरा पैकेट नहीं है. जिसमें लगभग 90 ग्राम सोने की बजरंग बली, मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं का लॉकेट था. जिसकी कीमत लगभग पांच लाख होगी. जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला कि हेलमेट पहने व्यक्ति ने पैकेट निकाल कर अपनी जेब में रख लिया था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के धर पकड़ के लिए छापामारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >