हरिहरगंज में मनाया गया जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस, शोषितों के अधिकार की लड़ाई को किया याद

हरिहरगंज में बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने उनके संघर्षों और शोषितों के हक की लड़ाई को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने जगदेव बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, उनके संघर्ष और विचारों को किया याद

हरिहरगंज, पलामू : शहर के न्यू सब्जी मंडी स्थित नयन होटल एंड रेस्टोरेंट के कम्युनिटी हॉल में शनिवार को बिहार लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने जगदेव प्रसाद के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी : राजीव रंजन

सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ने कहा कि जगदेव बाबू ने शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ा. उन्होंने सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के अधिकार के लिए जीवनभर संघर्ष किया.

उन्होंने जगदेव प्रसाद के प्रसिद्ध नारे का उल्लेख करते हुए कहा, "सौ में नब्बे शोषित हैं, शोषितों ने ललकारा है, धन, धरती और राजपाट में, नब्बे भाग हमारा है." उन्होंने कहा कि महापुरुषों के त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण ही आज समाज अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठा पा रहा है.

मौके पर रामवृक्ष मस्ताना, अखिलेश मेहता, वार्ड पार्षद अवधेश मेहता, संजय जायसवाल, विश्वदीप गुप्ता, कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, विनोद पासवान, बबलू कुमार, मुन्ना यादव, शंभू सिंह, राजेश शौंडिक, त्रिपुरारी राम, भवन यादव, मुरारी कुमार, विजय प्रजापति, डॉ. लक्ष्मण मेहता, गोपाल मेहता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >