अवैध उत्खनन पर लगाम कसने के निर्देश, 64 वाहन जब्त

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त समीरा एस ने की. उन्होंने पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और अवैध उत्खनन रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गयी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली. बैठक में खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अगस्त माह में अवैध खनन व परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई की गयी है. अब तक 64 वाहन जब्त किये गये हैं और 36 लाख 36 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गये हैं. साथ ही नौ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. परिवहन विभाग और अंचलों की कार्रवाई जिला परिवहन कार्यालय ने अवैध परिवहन में संलिप्त 21 वाहन जब्त कर 6 लाख 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला है. विभिन्न अंचल अधिकारियों ने भी छापामारी अभियान चलाया, जिसमें 42 वाहन जब्त हुए. छतरपुर अंचल से नौ वाहन पकड़े गये, जबकि पड़वा, चैनपुर, हैदरनगर और मोहम्मदगंज से कोई वाहन जब्त नहीं हुआ. अवैध परिवहन रोकने के लिए चार अंचलों में 13 जगह अस्थायी चेकनाका बनाया गया है. वहीं, 17 स्थानों पर ट्रेंच खोदे गये हैं और 25 चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बालू के अवैध उठाव के मामले में पांच ट्रैक्टर जब्त कर उनके मालिकों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. डीसी के निर्देश उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण को हर हाल में रोकें और लगातार छापामारी अभियान चलायें. उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स की अगली बैठक से पांच दिन पहले की गयी कार्रवाई का प्रतिवेदन जिला खनन कार्यालय में भेजना अनिवार्य होगा. बैठक में मौजूद अधिकारी बैठक में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, डीएफओ सत्यम कुमार, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीओ सुलोचना मीना, हुसैनाबाद और छतरपुर एसडीओ, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सीओ और थाना प्रभारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >