झारखंड: एक्सप्रेस ट्रेनों में चला विशेष चेकिंग अभियान, बेटिकट पकड़े गए 329 यात्री, ढाई लाख से अधिक का जुर्माना

रेलवे के वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर शनिवार की रात लंबी दूरी की विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में जांच की गई सीआईटी बीएम पांडेय ने बताया कि लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इससे लोग जागरूक भी हो रहे हैं. ज्यादातर यात्री टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं. यह बहुत अच्छी बात है.

पलामू: झारखंड के डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से उंटारी के बीच शनिवार की रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान लंबी दूरी की विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट जांच की गयी. सीआईटी बीएम पांडेय के नेतृत्व में ये विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें 329 यात्री बेटिकट पकड़े गए. इनसे 2 लाख 57 हजार 695 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू तवी, शक्तिपूंज एवं पलामू एक्सप्रेस में टिकट की जांच की गयी. सीआईटी बीएम पांडेय ने कहा कि ट्रेनों में लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इससे यात्रियों में जागरूकता बढ़ी है. अधिकतर लोग टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं.

ढाई लाख से अधिक का जुर्माना वसूला

धनबाद रेलखंड के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से उंटारी के बीच लंबी दूरी की विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों अहमदाबाद एक्सप्रेस, टाटा-जम्मू तवी, शक्तिपूंज, पलामू एक्सप्रेस में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. सीआईटी बीएम पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में 329 यात्री बेटिकट पकड़े गए. इनसे राजस्व के रूप में 2 लाख 57 हजार 695 रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया.

Also Read: झारखंड: बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री के पलामू आगमन को लेकर DC ने SDO का आदेश किया रद्द, दिया ये निर्देश

ज्यादातर यात्री टिकट लेकर कर रहे यात्रा

सीआईटी बीएम पांडेय ने बताया कि लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इससे लोग जागरूक भी हो रहे हैं. ज्यादातर यात्री टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं. यह बहुत अच्छी बात है. आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर शनिवार की रात लंबी दूरी की विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में जांच की गई. इसमें अच्छी सफलता मिली है. विशेष चेकिंग अभियान में टीटीई कुमार अजय, भरतलाल, दिलीप कुमार, रविन्द्र कुमार दुबे, शशिकांत, बैकुंठ यादव के अलावा आरपीएफ के कई जवान शामिल थे.

Also Read: झारखंड में पहली बार आ रहे बागेश्वर धामवाले धीरेंद्र शास्त्री, पलामू जिला प्रशासन ने रख दी है ये शर्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >