लड़की का नाम लिख उठा रहा था मईयां सम्मान योजना की राशि

.पलामू जिले के पांकी प्रखंड में मइयां सम्मान योजना के तहत फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है.

मेदिनीनगर

.पलामू जिले के पांकी प्रखंड में मइयां सम्मान योजना के तहत फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलर केदार प्रसाद गुप्ता का पुत्र सौरभ कुमार पिछले छह माह से योजना का लाभ सौरभ कुमारी नाम से उठा रहा है. लाभुक सूची में सौरभ कुमारी के पिता का नाम केदार साव दर्ज है, जबकि संबंधित बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक, खाता संख्या 2651001500008488 सौरभ कुमार के नाम पर है और उसमें पिता का नाम केदार प्रसाद गुप्ता अंकित है. वहीं इस मामले में बैंक मैनेजर का कहना है कि लड़के के खाते में लगातार पैसा आ रहा है. जब इस संबंध में सौरभ कुमार और उसके पिता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो मोबाइल नंबर 7979852076 पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन कॉल काट दी गयी. इस मामले की जानकारी जब सामाजिक सुरक्षा निदेशक विक्रम आनंद को दी गयी, तो उन्होंने इसे गंभीर मानते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति से राशि की रिकवरी की जायेगी और जांच के बाद प्राथमिकी भी दर्ज करायी जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि इसमें संलिप्त पदाधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी. पलामू में मइयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का यह पहला मामला नहीं है. इससे पूर्व भी इस योजना में अनियमितताओं के मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर प्रशासन ने कार्रवाई की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >