सतबरवा में धूमधाम से शुरू हुआ गणेश उत्सव, पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सतबरवा के लक्ष्मण घाट में गणेश उत्सव का शानदार शुभारंभ हुआ. चार दिवसीय इस उत्सव की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया. उत्सव आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी देता है.

सतबरवा (पलामू): लक्ष्मण घाट स्थित गणेश उत्सव पंडाल में सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के साथ चार दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ. पंचायत की मुखिया रीना साहू ने दीप प्रज्वलित कर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की. गणेश उत्सव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला.

मुखिया रीना साहू ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था. भगवान गणेश को बुद्धि, ऋद्धि-सिद्धि और विघ्नहर्ता का देवता माना जाता है. यही वजह है कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है. उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी देता है.

ये भी पढ़ें- हुसैनाबाद के स्कूलों में निरीक्षण करने पहुंची उप सचिव, अव्यवस्था देख शिक्षकों को लगायी फटकार

छह वर्षों से मनाया जा रहा गणेश उत्सव

समिति के सदस्य कुंदन जायसवाल ने बताया कि लक्ष्मण घाट में पिछले छह वर्षों से चार दिवसीय गणेश उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी, जबकि दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि गुरुवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया जाएगा.

गणेश उत्सव के शुभारंभ के मौके पर पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे. पूरे क्षेत्र में उत्सव को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश प्रसाद, शैतान जायसवाल, बबलू कुमार, भोलू कुमार, मनोहर कुमार, सज्जू प्रसाद, मुरली प्रसाद समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >