छात्र के मौत की मामले में प्राथमिकी दर्ज

छात्र के मौत की मामले में प्राथमिकी दर्ज

चैनपुर. सड़क दुर्घटना में छात्र विनित यादव के मौत के बाद पिता चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड गांव के संतोष सिंह यादव ने चैनपुर थाना में आवेदन देकर स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आवेदन में बताया है कि सात वर्षीय पुत्र विनित सिंह यादव जो एसएलए पब्लिक स्कूल कक्षा एलकेजी में पढता था. मंगलवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूल बस (जेएच 03 एआर 3837)से घर पहुंचा. बस से उतरने के बाद रोड पार करने के दौरान चालक की लापरवाही से विनित सिंह यादव स्कूल बस की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. बस को जब्त करते हुए कारवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >